पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भजनों पर श्रद्धालु झूमे, गुरु को किया नमन

सेक्टर-22स्थित प्राचीन शिव मंिदर में श्रीराम कथा रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। मंिदर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। यह सेक्टर-22 की मार्केट से होते हुए मंिदर में वापस आकर समाप्त हुई। इसके बाद कलश स्थापना कर हवन किया गया। कथा व्यास आचार्य सर्वेशानंद महाराज राम के सान्निध्य में कलश यात्रा िनकाली गई। उन्होंने कहा, राम कथा सुनने से मनुष्य समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। श्रीराम की कृपा जिस पर होती है, वह भवबंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा आज के व्यस्त दौर में लोगों के पास धार्मिक अनुष्ठान के लिए समय नहीं है। जो सही नहीं है। ऐसे में कुछ समय भगवान की शरण में आकर उनका स्मरण करने उनके बारे में सुनने में भी लगाना चाहिए। कलियुग में भगवान श्रीराम कथा का श्रवण करने से ही व्यक्ति हर दुख पाप से मुक्ति पा सकता है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को कथा का समापन होगा। इस दिन यज्ञ किया जाएगा भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पप्पू ित्रपाठी, सीएम त्रिपाठी, सीके राय, अंजू झा, आरपी सिंह, डीएस राव, अरविंद तिवारी, अमित यादव, सुभाष यादव, राम बिहारी, विजय पांडेय, संतोष शुक्ला, संजीव कुशवाहा, दीपक दूबे, राजेंद्र ितवारी, गंगेश ितवारी, विशाल ठाकुर, कामतेश्वर आदि मौजूद थे।

सेक्टर-22 स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा।