- Hindi News
- बच्चों को बताया जीवन में सदाचार का महत्व
बच्चों को बताया जीवन में सदाचार का महत्व
बच्चों को दिए तनावमुक्त परीक्षा तैयारी के टिप्स
शिविर में 839 लोगों की स्वास्थ्य जांच
बच्चों ने बिखेरा शास्त्रीय पाश्चात्य संगीत का जादू
भ्रूणहत्या के खिलाफ किया जागरूक
पंजाबीफेडरेशन के बेटी बचाओ अभियान के तहत एनआईटी स्थित गीता कान्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। उन्हें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही दहेज लेने देने की शपथ दिलाई गई। फेडरेशन की एनआईटी प्रधान सुमन रेखा कपूर फरीदाबाद की शहरी प्रधान शालिनी मेहता की अध्यक्षता में बच्चों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने कहा कि जब तक युवा अपनी सोच नहीं बदलेंगे तब तक कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर अपराध कभी खत्म नहीं हो सकते। शालिनी ने कहा कि देश में दहेज प्रथा को बंद करना जरूरी है। जब तक देश में दहेज जैसी गलत प्रथा चलती रहेगी, लोग अपनी बेटियों को बोझ समझते रहेंगे। ओल्ड जोन की प्रधान रेनू भाटिया ने बच्चों को बताया कि जब तक बच्चे देश में हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक इस देश को नई दिशा नई सोच नही आएगी। युवा समाजसेवी विजित कपूर ने बच्चों को दहेज लेने और देने की शपथ दिलाते हुए कहा यदि आप युवा ठान लें कि कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे तो उसी दिन से हमारा महिला प्रधान देश इस कलंक से मुक्त हो जाएगा। अंत में स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एमएल सचदेवा, मैनेजर चारू सचदेवा, प्रिंसिपल एके सक्सेना ने बेटी बचाओ अभियान की सराहना की। सभा में एनआईटी जोन की प्रधान सुमन रेखा कपूर, रेनू भाटिया, शीतल लूथरा, शालिनी मेहता, रितु खट्टर, हरविंद्र सोनी, विजित कपूर, डिंपल मल्होत्रा, मीनाक्षी चानना आदि मौजूद थीं।
सेक्टर-15 स्थित प्रेरणा धाम में तानसेन महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते नन्हें कलाकार।
बड़खल सूरजकुंड रोड स्थित सिद्वदाता आश्रम में नाम दान की दीक्षा देते आचार्य पुरुषोत्तमाचार्य।