पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी से प्रभावित होकर कई युवा भाजपा में

मोदी से प्रभावित होकर कई युवा भाजपा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी सराय मण्डल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर मंडलाध्यक्ष मदन पुजारा के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान नागर पुजारा ने कहा कि आज देश प्रदेश में जो विकास की लहर चल रही है, उसका श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता है। आज देश उन्नति की डगर पर है। सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। नागर ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है, हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें यहां पूरा मान सम्मान मिलेगा। भाजपा में शामिल होने वालों में चन्द्र प्रकाश, डा. वेदराम यादव, प्रवीन सिंह, गुरु राकेश सिंह, राज मौर्या, सुदेश चौहान, भारत सिंह, अमित चौहान, मौर्य यादव, सत्य प्रकाश, राजेश सिंह, राम इकबाल, राज भदौरिया, संजय, राजेश आदि हैं। इन लोगों ने कहा कि वे मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर रतिराम गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, वीरेंद्र यादव, रविन्द्र, उमा शंकर, देवेन्द्र, रंधीर, मंधीर, शिवकुमार वर्मा, मिट्ठा लाल, सुरिन्द्र आदि मौजूद थे।