अमर साहनी की पुस्तक का लोकार्पण
उर्दूदोस्त संस्था के तत्वावधान में सेक्टर-46 स्थित गोबिंद इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार स्व. अमर साहनी की कृति सियासत के जंगल में नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सीमा त्रिखा थीं। पुस्तक पर चर्चा करते हुए साहित्यकार एनएल गोसाईं ने कहा कि इस पुस्तक में उनका भोगा हुआ यथार्थ है। प्रकाश लखानी ने अमर साहनी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी कृति को सियासत का चमन बताया। मंच संचालन करते हुए संस्था की महासचिव डा. अंजू दुआ जैमिनी ने कहा कि यह पुस्तक शहर का आईना है। संस्था के अध्यक्ष एडी भट्ट ने अमर साहनी को याद करते हुए कहा कि यह संस्था उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद मुकेश गंभीर एवं एमएम कथूरिया ने साहनी को शब्दांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रथम अमर साहनी सम्मान साहित्यसेवी डॉ. जेके डागर को दिया गया। केएल मेहता सम्मान से शिक्षाविद मीनाक्षी बी वर्मा को नवाजा गया। कार्यक्रम में रजनी साहनी, अनुराग साहनी, सुदर्शन र|ाकर, नमिता राकेश, प्रदीप गर्ग, डी.पी. भनोट, मोहित भंडारी, सीएस दलाल, देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सागर, ज्ञान सिंह मुसाफिर, आरडी तिवारी, एमएल गर्ग, अनिल मारोठिया, बसंत भाटिया, अजय अज्ञात आदि मौजूद थे।
लोकार्पण- उदू दोस्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का िवमोचन करते हुए अकादमी के साहित्यकार।