पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआर कॉरपोरेट क्रिकेट में फोर्टिस जेसीबी जीते

एमआर कॉरपोरेट क्रिकेट में फोर्टिस जेसीबी जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमआरयूनिवर्सिटी में चल रहे कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप में रविवार को फोर्टिस अस्पताल और जेसीबी ने जीत दर्ज की। पहले मैच में फोर्टिस अस्पताल ने रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के खिलाफ अर्जुन के 34 गेंद पर 86 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की टीम 19.5 ओवर में दीपांशु के 47 गेंद पर 72 की पारी के बाबजूद 169 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में जेसीबी ने आॅस्ट्रेलिया हाईकमीशन को 6 विकेट से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया हाई कमीशन ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 167 रन बनाए। इस लक्ष्य को जेसीबी ने सुमित के 65 गेंद पर 93 रन की पारी से 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।