पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 268 लोगों की स्वास्थ्य जांच

शिविर में 268 लोगों की स्वास्थ्य जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियनअस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 268 लोगों की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। दिमागी रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश पांडे ने कहा कि दिमाग में उठने वाले किसी भी प्रकार के दर्द की अनदेखी करें। यह व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है। कैंसर विभाग के डायरेक्टर डॉ. अंशुमान कुमार ने कहा कि कैंसर असाध्य नहीं है प्राकृतिक जीवनशैली के आप जितने करीब होंगे कैंसर से आप उतना दूर होंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जैन ने बताया कि शिविर में कई ऐसे रोगी आए जिन्हें हृदय रोग की लक्षणों की जानकारी ही नहीं थी। आज भी लोगों में हृदय रोग के प्रति जागरूकता का अभाव है। इससे हृदय रोगी बढ़ रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गुंजन भोला ने बताया कि शिविर में आईं कई महिलाओं में महामारी की तकलीफ, पेट में दर्द रहने की शिकायत, बच्चेदानी की कमजोरी एवं बच्चे होने की शिकायत सामने आई। उन्होंने ऐसी महिलाओं को भोजन में पौष्टिक आहार खाने रोज व्यायाम करने की सलाह दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अमृता शिल्पा ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए महिलाएं घर पर ही अपने हाथों से इसकी जांच करें। इससे इसे खतरनाक बीमारी से समय रहते बच सकें। समय पर अपनी डॉक्टरी जांच अवश्य कराएं। शिविर में इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय बंसल, गेस्ट्रोलॉजिस्ट डा. रूबल गुप्ता ने शिविर में आए अनेक लोगों की जांच की। उन्हें बीमारियों से बचने की जानकारी दी।