- Hindi News
- सड़क का निर्माण कार्य शुरू, 51 लाख लगेंगे
सड़क का निर्माण कार्य शुरू, 51 लाख लगेंगे
सेक्टर-9-10डिवाइडिंग रोड पर 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक विपुल गोयल के भाई अशोक गोयल ने किया। उन्होंने कहा, विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वे सभी जनसुविधाएं मिलेंगी, जिसकी उन्हें जरूरत है। सभी जगह बिजली, पानी, सड़क सफाई आदि जैसी आवश्यक जनसुविधाएं मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले दिनों में कई बड़ी परियोजनाएं लाई जाएंगी। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल, पार्षद कुलदीप तेवतिया, पार्षद राम कुमार, एनके गर्ग भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर, युवा भाजपा नेता अभिषेक शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।