पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वतंत्रता सेनानी चौ. फतेह सिंह राठी का निधन

स्वतंत्रता सेनानी चौ. फतेह सिंह राठी का निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद. स्वतंत्रतासेनानी चौ. फतेह सिंह राठी का रविवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। अंतिम संस्कार में अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से फरीदाबाद के तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने राठी के मकान सेक्टर-14 में पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। राठी के दो बेटे सतवीर सिंह राठी और डा. एसएस राठी के अलावा दो पोते प्रतीक और बीके अस्पताल के डा. सुभ्रांत सिंह राठी हैं।

स्वतंत्रता सेनानी चौ. फतेह सिंह के निधन पर जिला सैनिक बोर्ड, जिला प्रशासन और सेक्टर-14 की वेलफेयर एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया है।