- Hindi News
- नाबार्ड की टीम ने किया सूरजकुंड मेले का दौरा
नाबार्ड की टीम ने किया सूरजकुंड मेले का दौरा
फरीदाबाद | सूजरकुंडमेले का चंडीगढ़ से आई 40 सदस्यीय टीम ने दौरा किया। नाबार्ड पंजाब के मुख्य महाप्रबंधक नरेश गुप्ता हरियाणा के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डीवी देशपांडे के नेतृत्व में मेले का दौरा किया गया। नाबार्ड ने सूरजकुंड मेले में 50 स्टालों को प्रायोजित किया है। इनमें देश के 27 राज्यों के हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं। दक्षिण भारत की रेशम की साड़ी, आंध्र के मोती के जेवरात, ओडिशा का आप्लिक कार्य, कश्मीर पंजाब के ऊनी वस्त्र, हरियाणा की देसी जूती कोल्हापुरी चप्पले, पटसन के थैले, मिट्टी के बर्तन, ओडिशा की कागज पर की गई कलाकृतियां, उत्तराखंड के जैविक उत्पाद आदि इन स्टालों के प्रमुख आकर्षण हैं। सभी प्रदेशों के प्रमुख शिल्पकार अपने अपने उत्पादों के साथ इन स्टालों की शोभा बढ़ा रहे हैं। पर्यटक भी स्टालों से जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नाबार्ड की टीम ने इन स्टालों के साथ-साथ मेले में लगी दूसरी स्टालों का भी दौरा किया। टीम के सदस्यों ने मेले के आयोजन के लिए मेला प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की। ऐसे आयोजनों से देश के हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिलता है। भविष्य में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।