पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में पर्यटक ले रहे हेलिकाप्टर का मजा

मेले में पर्यटक ले रहे हेलिकाप्टर का मजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | यदि आप हेलिकाप्टर का मजा लेना चाहते हैं तो सूरजकुंड मेले में यह सुविधा भी है। मेला परिसर में होटल राजहंस के सामने हेलिकाप्टर उड़ान की सुविधा दी गई है। हेलिकाप्टर में बैठकर सैर की जा सकती है। पवन हंस कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार हेलिकाप्टर में एक बार में 6 व्यक्तियों को बैठाया जाता है।
सभी सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के बाद ही हेलिकाप्टर उड़ाया जाता है। दस मिनट की इस उड़ान में एक व्यक्ति से दो हजार रुपए लिए जाते हैं। हेलिकाप्टर से सैर करने वाले लोगों का कहना है कि ऊपर से देखने में मेला परिसर का दृश्य काफी मनमोहक लगता है।