पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीति आयोग की बैठक

नीति आयोग की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री ने उठाया जल विवाद का मामला, एनसीआर के लिए वित्तीय नीति बनाने की मांग

नई दिल्ली| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सोमवार को पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जल विवाद का मामला उठाया। कहा- पानी की बढ़ती दिल्ली की मांग को पूरा करना केवल हरियाणा का दायित्व नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि दूसरे राज्यों को भी जरूरत पूरी करनी चाहिए।’

उन्होंने सुझाव दिया कि सभी अंतरराज्यीय नदियों को राष्ट्रीय संपदा मानते हुए राज्यों के बीच झगड़े खत्म किए जाने चाहिए। उन्होंने दाेहराया कि हरियाणा सरकार \\\"पंजाब समझौते निरस्तीकरण अधिनियम-2004\\\' को चुनौती देने के लिए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर करेगी। शेषपेज|10









इसकेअलावा मुख्यमंत्री ने एनसीआर काे राष्ट्रीय प्राथमिकता वाला क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग रखी। कहा-ऐसे क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत के लिए केंद्रीय बजट में सालाना वित्तीय मदद के लिए विशेष नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण वाले क्षेत्रों की सड़क, मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, आवास, बिजली, जलापूर्ति की मांग बढ़ रही है। इन जरूरतों को एनसीआर में आने वाले राज्य खुद पूरा नहीं कर सकते हैं।

आज सूरजकंुड में सरकार और संगठन के बीच मंथन

फरीदाबाद| सूरजकुंडमें सोमवार को सीएम मनोहरलाल, मंत्रियों-विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। िफर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली संगठन का पाठ पढ़ाया जाएगा। 2 जनवरी को भी यहां विधायकों का प्रशिक्षण शिविर हुआ था। इससेपहले सुबह 10 बजे सीएम पानीपत में होंगे। वे सेक्टर 29 स्थित दैनिक भास्कर के हरियाणा स्टेट हेडक्वार्टर के नए दफ्तर का शुभारंभ करेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वे सूरजकुंड के लिए रवाना होंगे।

नई दिल्ली. पीएममोदी के साथ चर्चा करते सीएम खट्‌टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस और मप्र के सीएम शिवराज चौहान। बैठककी पूरी खबर पेज-10 पर पढ़िए