- Hindi News
- ट्रकों की भिडं़त में चालक घायल अस्पताल में भर्ती
ट्रकों की भिडं़त में चालक घायल अस्पताल में भर्ती
ट्रकों की भिडं़त में चालक घायल अस्पताल में भर्ती
होडल | राष्ट्रीयराजमार्ग स्थित मुंडकटी पुलिस चौकी के निकट दो ट्रकों की भिडं़त में एक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल ट्रक चालक सुशील के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर जा रहे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लिए जाने के कारण पीछे जा रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और आगे वाले ट्रक से जा भिड़ा। दो ट्रकों की भिडं़त में ट्रक चालक सुशील घायल हो गया।