गाड़ी का शीशा तोडकर कैमरा, चेकबुक चोरी
गाड़ी का शीशा तोडकर कैमरा, चेकबुक चोरी
फरीदाबाद| सरायख्वाजा में एक गाड़ी का शीशा तोडकर अंदर से सोनी का कैमरा, पासपोर्ट बैंक की चेकबुक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अविल शर्मा निवासी मकान नंबर-30, सेक्टर-18 ने सराय ख्वाजा थाने में दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को उनकी गाड़ी वसुंधरा रीयलटेक ऑफिस के बाहर खड़ी थी। किसी ने उनकी गाड़ी का शीशा तोडक़र अंदर से सोनी का कैमरा, पासपोर्ट बैंक की चेक बुक चोरी कर ली।