स्कूल क्रिकेट का ट्रायल 26 से
स्कूल क्रिकेट का ट्रायल 26 से
फरीदाबाद| अंडर-14स्कूल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए फरीदाबाद की टीम के चयन के लिए 26-28 सितंबर को सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल मैदान पर जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल तीन दिनों तक चलेगा। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल बुद्धि राम धनखड़ ने बताया कि क्रिकेट की बेहतर टीम बनाने को तीन दिन का ट्रायल का समय रखा गया है। इसमें केवल ट्रायल के दौरान ही परफॉर्मेंस नहीं देखी जाएगी। बल्कि टीमें बनाकर मैच कराकर भी खिलाड़ी के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा।