पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पलवल| डंपरकी टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी निवासी बृजेश ने पु‍लिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 सितंबर को उनका साला यूपी स्थित अरोदा निवासी अजीत बाइक से फरीदाबाद जा रहा था। वे भी बाइक से उसके पीछे-पीछे जा रहे थे। जब उनके साले की बाइक पृथला-छपरोला मोड़ के पास पहुंची तो डंपर चालक ने अजीत की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।