- Hindi News
- बिना आॅर्डर उपभोक्ताओं के मीटर बदलने पर कर्मचारी निष्कासित
बिना आॅर्डर उपभोक्ताओं के मीटर बदलने पर कर्मचारी निष्कासित
मथुरारोड सब डिविजन में हरियाणा एक्स सर्विस मेन लीग के मीटर रीडर द्वारा बिना ऑर्डर उपभोक्ताओं के मीटर चेंज करने के मामले में कर्मचारी को निष्कासित कर दिया गया है। एचईएसएल ने निगम की रिपोर्ट देखने के बाद मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की। सब डिविजन के एसडीओ द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर दोषी मीटर रीडर को निकाल दिया गया है।
क्याहै मामला
मथुरारोड़ सब डिविजन के ग्रीन फील्ड एरिया में एचईएसएल के कर्मचारी रमेश मीटर रीडिंग का जिम्मा सौंपा गया था। आरोप है कि रमेश ने बिना मीटर चेंजिंग ऑर्डर के कई उपभोक्ताओं के मीटर बदल दिए। इसके बदले वह उपभोक्ताओं से पैसे लेता था। सबडिवीजन के एसडीओ ने शिकायत मिलने पर जब खुद मौके पर पहुंचकर जांच की तो सच्चाई सामने आई।
साइट विजिट के दौरान उन्होंने पाया गया कि रमेश ने कई उपभोक्ताओं के बिना मीटर चेंजिंग ऑर्डर के मीटर बदले दिए थे।
इस संबंध में एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट एचईएसएल के नोडल ऑफिसर को सौंपी थी। एचईएसएल के नोडल ऑफिसर पांडे का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर रमेश को नौकरी से निष्कासित कर दिया गया है।