पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थकों संग मेहता का इनेलो में प्रवेश

समर्थकों संग मेहता का इनेलो में प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन प्रत्यािशयाें ने भरा नामांकन

फरीदाबादविधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने से नाराज प्रवेश मेहता ने सोमवार को भाजपा छोड़ दी। साथ ही उन्होंने इनेलो का दामन भी थाम लिया। उनके साथ तीन सौ के करीब सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा को अलविदा कर दिया। मेहता के इस कदम से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को वरिष्ठ नेता और विधायक अभय चौटाला की उपस्थिति में प्रवेश मेहता ने इनेलो का दामन थामा। इस दौरान चौटाला ने मेहता को पार्टी में पूरा मान-सम्मान कोर कमेटी में चर्चा करने के बाद इनेलो की टिकट देने का आश्वासन दिया।

भाजपाधन्ना सेठों के हाथों की कठपुतली बन गई

सेक्टर-19स्थित मेहता के कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में चौटाला ने भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि भाजपा जमीनी मेहनती कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर धन्ना सेठों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। फरीदाबाद विधानसभा सीट से प्रवेश मेहता की टिकट कटना विपुल गोयल को टिकट देना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने विभिन्न पार्टियों के नेताओं से आह्वान किया कि जिस किसी भी मेहनती व्यक्ति की कोई पार्टी अपमान करती है उसके लिए इनेलो के दरवाजे खुले है। उन्होंने कांग्रेस पर फांसीवाद की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की गलघोटू नीति का ही परिणाम है कि आज लोग उसकी टिकट लेने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर सकी है। जहां तक बात भाजपा की है तो वह इम्पोर्ट किए हुए उम्मीदवारों पर दांव लगा रही है।

पार्टीनहीं, गुर्जर के लिए व्यापारिक हित सर्वोपरि

भाजपाछोड़कर इनेलो में शामिल हुए प्रवेश मेहता ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर टिकट वितरण में उनकी उपेक्षा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा गुर्जर ने पार्टी हितों से सर्वोपरि अपने व्यापारिक हितों को समझा है। इसी के तहत उन्होंने अपने व्यापारी दोस्त विपुल गोयल को विधानसभा का टिकट दिलाया है। उन्होंने कहा इनेलो के साथ संघर्ष कर वह भाजपा को उसकी असलियत दिखा देंगे। इस दौरान इनेलो के लोकसभा प्रत्याशी रहे वरिष्ठ एडवोकेट आरके आनंद, युवा इनेलो के पूर्व प्रभारी बलदेव सिंह अलावलपुर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी सहित भारी संख्या में मेह