पुलिस का चला डंडा तो काबू आए अपराधी
विधानसभाचुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए गए डंडे का असर दिखाई देने लगा है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने 94 भगोड़े, 560 बेलजंपर पकड़े और 101 पिस्टल, 25 चाकू, 1 राइफल 79 कारतूस बरामद किए। पुलिस कमिश्नर अरशिंदर सिंह चावला का दावा है कि उनका यह अभियान काफी सफल रहा। कमिश्नर अरशिन्दर सिंह चावला के आदेश के बाद जिले में पीओ, बेलजंपर पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हुई हैं। सितंबर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों की धरपकड़ की गई। इसके तहत 125 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मुकदमों में 130 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
धरपकड़अभी जारी : कमिश्नरके अनुसार अभी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की कई टीमें सादा कपड़ों में ड्यूटी पर लगाई गई हैं। कमिश्नर ने अपने समस्त स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए होटल, गेस्ट हाउस, पीजी धार्मिक स्थलों की आड़ में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी थाने चौकी प्रभारियों को आदेश दिए हैं। शराब तस्करों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का भी गठन किया गया। जिसके चलते काफी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। रात को अवैध तरीके से घूमने वाले शरारती तत्वों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी, गश्त पीसीआर को अलर्ट किया गया है। चुनाव के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस को भी पब्लिक को जाम से निजात के लिए सतर्क किया गया है।
^चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। जिले में काफी पुलिस फोर्स चुकी है। सभी डीसीपी, एसीपी अपने-अपने इलाके में नजर रखेंगे। इसके अलावा एसएचओ चौकी इंचार्ज भी अपने क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। चुनाव के मामले में किसी भी अफसर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए सभी अपनी ड्यूटी का पालन ईमानदारी मेहनत से करें। अरशिंदरसिंह चावला, पुलिसकमिश्नर
चुनाव के िलए गाइडलाइन
>होटल, गेस्ट हाउस, पीजी धार्मिक स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना
> नौकर किराएदार वेरिफिकेशन पर जोर देना।
> संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की गश्त नाकाबंदी बढ़ाना।
> होटल, गेस्ट हाउस पीजी पर संबंधित एसएचओ द्वारा स्वयं इंट्री रजिस्टर चेक करके आना।
> सभी मॉल में गार्ड पुलिस की सक्रियता क