पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो भाई गायब, अपहरण का केस दर्ज

दो भाई गायब, अपहरण का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| मुजेसरथाने के तहत संजय कॉलोनी से 10 11 साल के दो भाइयों के गायब हो जाने के बाद किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। दुर्गा देवी निवासी संजय कॉलोनी ने मुजेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति उनसे अलग रहता है। उनके पास उनका 10 साल का बेटा निशाल 11 साल का बेटा विशाल रहते हैं। 18 सितंबर को उनके दोनों बेटे देर रात तक घर नहीं आए। उन्होंने उनकी खूब तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी।





पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई याशीन खान ने बताया कि महिला किसी निजी कंपनी में जॉब करती है। दोनों बच्चे पढ़ते नहीं थे। उनकी तलाश की जा रही है।