पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा

रामलीला के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटी-86में दशहरा कमेटी एनआईटी एरिया के सौजन्य से डबुआ कॉलोनी स्थित लेजरवैली पार्क से रामलीला के शुभारंभ पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें मुख्य अतिथि के रामायण धारावाहिक में भगवान राम बने कलाकार अरुण गोविल और भ्राता लक्ष्मण बने सुनील लहरी श्रम मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इन कलाकारों को देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोनों कलाकारों ने हाथ फिराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

शहरमें धूमधाम से निकली शोभायात्रा: कार्यक्रमकी अध्यक्षता दशहरा कमेटी एनआईटी एरिया के चेयरमैन मुनेश शर्मा ने की। शोभा यात्रा डबुआ कॉलोनी लेजरवैली पार्क से शुरू होते हुए 27 फुट रोड, 33 फुट रोड, मस्जिद एरिया से होते हुए डबुआ मंडी तक पहुंची। फिर मंडी से होते हुए कपड़ा कॉलोनी, एयरफोर्स रोड, नंगला इन्क्लेव, पर्वतीय कॉलोनी, 45 फुट रोड से होते हुए जवाहर कॉलोनी और गुरुद्वारा रोड से गुजरी। इस शोभायात्रा में शामिल घुड़सवार सेनापति बग्घियों पर सवार श्री गणेश, श्रीराम, माता सीता, श्री लक्ष्मण श्री हनुमान का स्वरूप धारण की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, आतिशबाजी, डीजे, गले में श्रीराम के नाम लिखित पटका डाले सैकड़ों वालंटियर्स मौजूद रहे।

लोगसमझते हैं वास्तविक राम-लक्ष्मण : इसमौके पर मुख्य अतिथि अरुण गोविल सुनील लहरी ने लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामायण पौराणिक महाग्रंथ होने के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की ईश्वरीय लीला का चित्रण है। उन्होंने कहा कि स्व. रामानंद सागर ने रामायण के माध्यम से ऐसा जीवंत चित्रण किया कि सदैव लोग इसे अपने दिलोदिमाग जहन में संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस धारावाहिक में वे प्रमुख पात्र भगवान श्रीराम भ्राता लक्ष्मण की भूमिका निभाकर स्वयं को धन्य समझते हैं। शायद यह सब कुछ भगवान श्री राम की कृपा आशीर्वाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से धारावाहिक में सार्थकता की झलक दिखाने का बखूबी प्रयास किया। इसे लोग इतना सराहते है कि उन्हें भगवान श्री राम लक्ष्मण के वास्तविक रूप में ही अपने बीच पाकर महसूस करते हैं। आयोजन कमेटी के प्रधान दयाशंकर गिरि ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीराम