पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते से 8.50 लाख निकाल बेटी गायब

खाते से 8.50 लाख निकाल बेटी गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंडथाने के तहत रहने वाली 21 वर्षीय युवती अपने किडनी की बीमारी से ग्रस्त पिता के बैंक अकाउंट से 8.50 लाख रुपए निकालकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने इस हरकत के पीछे एक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ युवती को किडनेप कर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक युवती की तलाश कर रही है।

एक युवती ने सूरजकुंड थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन उनकी 21 वर्षीय बेटी को सात जुलाई 2014 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उनकी बेटी उनके पति के खाते से 8,50,000 रुपए भी निकाल ले गई। परिजनों का कहना है कि हो सकता है सचिन के कहने पर उनकी बेटी ने ये पैसे निकलवाए हों। उनके पति किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए उनके पति ने हस्ताक्षर किए हुए चेक बेटी को दे रखे थे। इसी का फायदा उठाकर रकम निकाल ली गई।

सचिन के माता-पिता के घर हमारा आना-जाना था। इसलिए उसके माता-पिता ने उनसे पुलिस में रिपोर्ट करने से मना किया था। उनके माता-पिता ने उनसे कहा था कि वे पैसे वापस करा देंगे और लडक़ी को भी तलाश कर लेंगे। काफी समय के बाद भी तो उनकी बेटी को वापस लाया गया और ही उनकी रकम को वापस दिया गया। अब सचिन की मां मुकेश आए दिन उन्हें गाली और धमकी देती है।