पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर ने रिक्शा चालक को कुचला, वाहन को आग लगाई

कैंटर ने रिक्शा चालक को कुचला, वाहन को आग लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सेक्टर-22में देर शाम एक अनियंत्रित कैंटर ने एक रिक्शा चालक को कुचल दिया। दुर्घटना में रिक्शा चालक को मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने कैंटर में आग लगा दी और सड़क जाम कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सोहना रोड की तरफ जा रहे एक रिक्शा चालक को सेक्टर-22 शराब के ठेके के सामने देर शाम एक कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रिक्शा चालक कैंटर के नीचे गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना थाना मुजेसर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला।





मगर तब तक लोग भड़क गए और उन्होंने कैंटर में आग लगा दी। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी।