मतदाता जागरूकता के लिए वाहन रवाना
जिला निर्वाचन कार्यालय की टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू
एडीसीविधानसभा चुनाव के लिए सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के जिला नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय से मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए मतदाता जागरूकता संदेश लिखित बैनरों से सुसज्जित इस प्रचार वाहन के माध्यम से हर रोज पूरे जिले के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी यादव ने कहा कि जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी योग्य मतदाताओं को चाहिए कि वे 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन अपना बहुमूल्य वोट डालकर मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। ताकि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने राष्ट्रीय एवं नैतिक कर्तव्यों का बखूबी पालन कर सकें। इस मौके पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तिलक बिधूड़ी ने प्रचार यूनिट को पूरे रूट की जानकारी दी। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों मे यह प्रचार कार्य जोर-शोर से चलाया जाएगा। जिला सांख्यिकीय अधिकारी जेएस मलिक भी इस मौके पर उपस्थित थे। यादव ने कहा कि स्वीप अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है। सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ने वाले कई स्कूल कॉलेजों में स्वीप के अंतर्गत नए विद्यार्थी मतदाताओं के साथ-साथ अन्य सभी मतदाताओं को भी उनके मताधिकार का प्रयोग करने के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
फरीदाबाद- स्वीप प्रचार रथ को रवाना करते नोडल अिधकारी अन्य।