पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी को तेजाब फेंकने की दी धमकी

किशोरी को तेजाब फेंकने की दी धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |14 सालकी किशोरी का पीछा करने वाले एक युवक ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। किशोरी ने परेशान होकर जब यह बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने युवक से बात की। लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद मामले की शिकायत ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली एक 14 साल की किशोरी ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी कॉलोनी का ही काशिफ अक्सर उसका पीछा करता था। वह अक्सर उसे मोबाइल फोन देने की बात कहता था। मोबाइल फोन लेने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता था। काशिफ की हरकतों से परेशान होकर उसने यह बात अपने पिता भाई को बताई। पिता ने काशिफ को शर्मा धर्म कांटे पर मिलने के लिए बुलाया। उनके पिता ने काशिफ को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उनके पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन किया। जब तक पुलिस आई, काशिफ फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने काशिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।