पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए युवती की हत्या का आरोप

दहेज के लिए युवती की हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. सेक्टर-19 में एक युवती को दहेज की खातिर जहर देकर मारने के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना 21 सितंबर की है, लेकिन युवती के परिजन छत्तीसगढ़ से यहां रविवार देर रात आए थे। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को बीके अस्पताल में कराया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष वाले एक-दो करोड़ रुपए की मांग करते थे। गुर प्यार सिंह धुपर निवासी मकान नंबर 1/21 स्टील मैन रोलिंग शटर्स ओल्ड अरपा ब्रिज बिलासपुर छतीसगढ़ ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन मनजीत उर्फ रितु की शादी 25 जुलाई 2014 को मनोज थरेजा निवासी मकान नंबर 1422 सेक्टर-19 के साथ निरंकारी रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पति मनोज, सास, ससुर, जेठ, जेठानियां कम दहेज लाने के लिए उनकी बहन को तंग करते थे। उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। यह बात कई बार उनकी बहन ने उन्हें फोन पर बताई थी। उनकी बहन ने बताया था कि उनके ससुराल वाले उससे कहते हैं कि तुम्हारे पिता 20-25 करोड़ रुपए छोडक़र गए हैं। उसमें से एक या दो करोड़ रुपए लाकर दो, नहीं तो रोज मारपीट होगी।

21 सितंबर को उन्हें फोन पर पता लगा कि उनकी बहन को ससुराल वालों ने दहेज के लालच में जहर देकर मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीके अस्पताल में रखाया। इसके बाद परिजन छत्तीसगढ़ से यहां आए। सेक्टर-19 पुलिस चौकी की इंचार्ज सुनीता ने बताया कि आरोप जहर देकर मारने का है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।