फोर्टेस चेकिंग में पकड़े 367 बेटिकट
ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
फरीदाबाद | सेक्टर-7के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शिव शारदा कॉलोनी में रहने वाले सौरभ के अनुसार वह अपने पिता सतपाल के साथ किसी काम से सेक्टर-7 आए थे। काम निपटा कर वे दोनों लौट रहे थे। सेक्टर-7 के निकट अचानक एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ सतपाल दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखि
फोर्टेस चेकिंग में पकड़े 367 बेटिकट
फरीदाबाद | ओल्डफरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को फोर्टेस चेकिंग के दौरान 367 बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ की गई। इससे रेलवे को लगभग 87 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। सुबह की पहली ट्रेन सर्विस के तहत ये चेकिंग शुरू की गई। स्टेशन के सभी रास्तों पर फरीदाबाद समेत, शकूर बस्ती, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत और गाजियाबाद के करीब 40 टिकट चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाल लिया। यह अभियान चीफ टिकट इंस्पेक्टर लाइन वीके शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान पकड़े गए 367 बेटिकट यात्रियों से 87 हजार 367 रुपए वसूल किए गए। इसमें 20 अनबुक लगेज से 3860 रुपए वसूले गए।