पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू : दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग सारिणी जारी

एमडीयू : दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग सारिणी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी(एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) शैक्षणिक सत्र 2014-2015 के तहत स्नातकीय स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग सारणी जारी कर दी गई है। छात्रों के अध्ययन केंद्र भी आवंटित कर दिए गए हैं। इससे संबंधित जानकारी डीडीई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इनविषयों की जारी की गई सारिणी

अंडरग्रेजुएट बीए, बीकॉम(प्रथम एवं द्वितीय वर्ष), बी.लिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस एवं पोस्ट ग्रेजुएट एमए, एमएससी, एमकॉम प्रीवियस एवं फाइनल, एम. लिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस की सारिणी की गई है। डीडीई के निदेशक नसीब सिंह गिल के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में पंजीकृत छात्रों के लिए काउंसलिंग अवकाश के दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। अध्ययन सामग्री इस दौरान प्रदान की जाएगी।

छात्रों को अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के लिए फीस चालान की मूल प्रति दिखानी होगी। प्रत्येक छात्र को जो अध्ययन केंद्र आवंटित किया गया है, उसकी जानकारी डीडीई वेबसाइट पर उपलब्ध है।