- Hindi News
- जोगो बोनी टो की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
जोगो बोनी टो की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
पहलेडे-नाइट फुटबॉल मैच में जोगो बोनी टो की टीम अव्वल रही। शानदार खेल दिखाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पंजाबी स्पोर्टस क्लब की टीम रही। मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। खेल का आयोजन नाहर सिंह फुटबॉल स्टेडियम में हुआ था।
जगबीर तेवतिया ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मैच का आयोजन युवा खिलाड़ी रोहित भडाना, अनुराग मीणा संदीप मलिक द्वारा किया गया था। तेवतिया ने कहा कि खेल वह माध्यम है जिससे हम अपने स्वास्थ्य के साथ साथ आपसी भाईचारे को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने आयोजकों का आभार जताया, जिन्होंने फरीदाबाद में पहली बार दिन-रात फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद फुटबॉल ही वह लोकप्रिय खेल है। जिसे पूरे विश्व में खेला जाता है इसीलिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए।
भडाना, ने कहा कि फरीदाबाद में पहली बार दिन-रात मैच का आयोजन करने का स्वप्न उन्होंने काफी पहले देखा था। आज उसे पूरा किया है जिसके लिए वह उन सभी सहयोगियों के आभारी हैं। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इसे देख सभी रोमांचित हो उठे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी अहम भागीदारी दिखाई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, पानीपत से टीम आई थी। कांटे की टक्कर हुई, जिसमें दिल्ली जोगो बोनी टो की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।
नाहर सिंह स्टेडियम में आयोजित फुटबाॅल मैच की विजेता टीम अतिथि के साथ।