पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्यांजलि में मानवी का शानदार प्रदर्शन

नृत्यांजलि में मानवी का शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी ने नृत्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। उसे स्कूल में सम्मानित किया गया। आधार मानव सेवा द्वारा नृत्यांजलि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 150 प्रतियोगियों ने भाग लिया। छात्रों ने एकल, युगल समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इसे देख सभी दर्शक झूम उठे। प्रतियोगियों का उत्साह देखते बन रहा था। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल एवं डांस अकादमियों के छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने कुशलता से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल में केजी की छात्रा मानवी ने अपनी कला कौशल एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मानवी इन सभी प्रतिभागियों में सबसे छोटी उम्र की थी। निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने मानवी के प्रदर्शन की प्रशंसा की। मानवी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया एवं महाराष्ट्र प्रांत के लोक नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी। नृत्य जीवा स्कूल की ही अध्यापिका गुरमीत कौर ने नृत्य सिखाया था। आधार मानव सेवा संस्था के सभी सदस्य मानवी से अत्यधिक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे मानवी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने मानवी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया। प्रिंसिपल चंद्रलता चौहान ने भी मानवी की पीठ थपथपाई।

फरीदाबाद- जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को पुरस्कार देते अतिथि।