- Hindi News
- सतगुरु दर्शन दास का धूमधाम से मना जन्मदिन
सतगुरु दर्शन दास का धूमधाम से मना जन्मदिन
सतगुरुमहाराज दर्शन दास का 61वां जन्मदिवस सेक्टर 46 कंत दर्शन दरबार भवन में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर महाराज के जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रेस प्रवक्ता दास मोहन शर्मा के अनुसार इस दौरान सत्संग भंडारे का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि महाराज दर्शन दास ने सदैव सच्चाई ईमानदारी का रास्ता अपनाने की जो मुहिम चलाई, उस पर हम सभी को चलना है। सदैव समाज के हित के लिए कार्य करने हैं। उन्होंने कहा महाराज ने हमें जिस प्रकार इंसानियत देश की अखंडता का जो पाठ हमें पढ़ाया है, हमें उन पर अमल करते हुए देश, प्रदेश समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर बाबा धर्मदास, परम पूज्य साहिब बाबा, कंत दर्शन दरबार के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, दास चरणजीत सिंह, जुगल किशोर धमीजा, अनिल पोपली, मनीष मल्होत्रा, दास कुंदन सिंह, दास अनूप सिंह, दास अखिलेश, दास हन्नी, दास गोलू, दास सन्नी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
सेक्टर 46 में आयोजित सत्संग का आनंद लेती संगत।