पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रा निकालकर गौरक्षा का संकल्प लिया

यात्रा निकालकर गौरक्षा का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| युवानेशनल क्लब की ओर से गौरक्षा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्लब के राष्ट्रीय संयोजक ठा. देशराज सिंह राणा के नेतृत्व में यह यात्रा 60 फुट रोड से शुरू हुई, जो नंगला चौक से होती हुई सारन स्कूल रोड, सोहना रोड, गुरुद्वारा रोड, संजय कालोनी, 35 फुट रोड, चाचा चौक, पटेल चौक, भड़ाना चौक, डबुआ कालोनी, डबुआ गांव, गाजीपुर, 17 नंबर चुंगी, नेकपुर, राजीव कालोनी, प्याली चौक, हार्डवेयर चौक से होती हुई सेक्टर 52 पहुंची। वहां सभी ने गौरक्षा का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल सभी ने प्रण लिया कि अब वे गौहत्या का पुरजोर विरोध करेंगे। गौतस्करों का हर स्तर पर विरोध करेंगे। इस मौके पर चेतन शर्मा, नरेन्द्र कुमार, कान्हा, मनोज कुमार, डीएम सिंह, पंकज प्रजापति, दया गोयल, सर्वेश चौहान, रमेश चौहान, रीना सिंह, विनीता राघव, दीपा, कल्पना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।