पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| हजकांने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश तंवर की ओर से आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मिक शां‍ति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान तंवर ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं रहा है और हमारी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा पहले कांग्रेस के शासनकाल में देश के कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाई और अब भाजपा सरकार में भी ऐसा ही हो रहा है। कोई भी पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा हमारे वीर सैनिक कब तक इस तरह अपनी जान गंवाते रहेंगे और कब तक ये सरकारें अपनी राजनीति इन सैनिकों के बल पर चलाती रहेंगी। तंवर ने कहा सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाए।