हेल्थ चेकअप कैंप में 320 लोगों की जांच
फरीदाबाद| अखिलभारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने सोमवार को गोल्ड फील्ड हास्पिटल छांयसा के सहयोग से कौराली गांव में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें करीब 320 लोगों की जांच की गई। इस दौरान जरूरतमंदों को दवाएं निशुल्क दी गईं। कैंप में गोल्ड फील्ड हास्पिटल के डाक्टरों ने लोगों की जांच की। महासभा के महासचिव विनय भाटी के अनुसार कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर आदि कई तरह के टेस्ट फ्री किए गए। कैंप में मरीजों की जांच के लिए आए डाक्टरों का महासभा ने सहयोग के लिए आभार जताया। भाटी ने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के कैंप लगाती रहेगी जिससे जरूरतमंदों को इलाज की निशुल्क सुविधा मिल सके। कैंप को सफल बनाने में गांव की सरपंच कल्पना सोलंकी, प्रेम सिंह भाटी, नेपाल भाटी, ओमपाल भाटी, मास्टर दीर सिंह, पूर्व सरपंच प्रेम, सुखपाल बघेल आिद ने सहयोग कया।
रामकुमार भाटी, देवी मेंबर, सत्येंद्र भाटी आदि ने सहयोग दिया।