पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनाली ने जीता नेशनल ताइक्वांडो में ब्रांज

मनाली ने जीता नेशनल ताइक्वांडो में ब्रांज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| जिलेकी छोरी मनाली वैश ने मध्य प्रदेश भोपाल के तात्या तोपे इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत नाम रोशन किया है। वह यहां पर लियो स्पोर्ट्स कल्चरल सोसाइटी की ताईक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। मनाली ने सीनियर गर्ल्स वर्ग के 53 किलो भार वर्ग में इस चैंपियनशिप में भाग लिया। सेमीफाइनल में वह मध्य प्रदेश की लतिका भंडारी से हारी। इस वजह से उन्हें ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। कोच अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता नेशनल चैंपियनशिप ताईक्वांडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा कराई गई थीं।