- Hindi News
- वूमेन सेफ्टी : 2600 स्टूडेंट को किया जागरूक
वूमेन सेफ्टी : 2600 स्टूडेंट को किया जागरूक
फरीदाबाद | वूमेनसेफ्टी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सारन स्थित गर्वमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रैस कॉलोनी के हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस के मुताबिक इन दोनों स्कूलों में 1100 लड़कियों 1500 लड़कों को जागरूक किया गया। इन सभी को कानून की जानकारी दी और पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। मौके पर जेसीपी भारती अरोड़ा के आदेश के अनुसार बाल एवं महिला सुरक्षा अधिकारी हेमा कौशिक पुलिस थी। हेमा कौशिक ने स्टूडेंटों को बताया कि यौन शोषण को छुपाना नहीं चाहिए। इस अपराध को जितना छुपाओगे, उतना ही बढ़ेगा। इसलिए समय रहते इस अपराध के बारे में पुलिस को जरूर सूचित करना चाहिए।
इसके लिए बच्चों के माता-पिता स्कूल के अध्यापकों को भी आगे आना चाहिए। बच्चों से समय-समय पर यौन शोषण के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए। ताकि वह किसी गंभीर अपराध का शिकार होने से बच सकें। इस मौके पर पुलिस की तरफ से स्टूडेंटों को कई एपिसोड भी दिखाए गए। पुलिस ने स्पेशल महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर के बारे में बताया। इस अवसर पर गांव सारन स्कूल की प्रिंसीपल आशारानी प्रैस कालोनी स्कूल के प्रिंसिपल अजय मिश्रा, सुरेन्द्र मदान प्रोमिला मैडम के अलावा एसएचओ सारन, एसएचओ मुजेसर स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थी।