- Hindi News
- फरीदाबाद रूट के स्टेशन पर लगेंगे स्माॅल शेड
फरीदाबाद रूट के स्टेशन पर लगेंगे स्माॅल शेड
नॉर्दर्नरेलवे के फरीदाबाद रूट के हरियाणा के स्टेशन अब यात्रियों को बारिश-धूप से बचाने में स्मार्ट होंगे। रेलवे ने यहां के स्टेशनों की इस समस्या को दूर करने के लिए स्मॉल शेड योजना तैयार की है। इसके तहत प्रस्ताव भी तैयार कर भेजा जा चुका है। बजट मंजूर होते ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस योजना के तहत फरीदाबाद सेक्शन के चार स्टेशन ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, असावटी पलवल शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस सत्र में इसका बजट पास होने और कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे यहां से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को इन मौसम के दौरान परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी।
इनमौसम में ये होती समस्या :ओल्ड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर शेड की व्यवस्था अधिक है। प्लेटफार्म नंबर-2-3 4 पर शेड का आकार छोटा है। जबकि बल्लभगढ़ पलवल स्टेशन पर भी ऐसी ही समस्या है। सबसे अधिक समस्या असावटी स्टेशन पर है। प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर 10 से 15मी. के दायरे में छोटा सा शेड है। यहां पर 5 प्लेटफार्म है। जब बारिश होती है, तो इन छोटे से शेड में लोग छुपने पर मजबूर होते हैं। वहीं गर्मी में चिलचिलाती धूप में भी इन्हीं शेड की या किसी पेड़ की शरण में लोगों को खड़ा होना पड़ता है। ट्रेन आने पर तो बारिश के समय अधिक समस्या होती है। जनरल डिब्बे जहां पर आते हैं, वहां शेड एवं पेड़ तक की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें इन मौसम में परेशानी उठानी पड़ती है। फरीदाबाद सेक्शन के स्टेशनों पर इन समस्याओं को देखते हुए स्मॉल शेड बनाने की योजना रेलवे ने बनाई है। रेलवे प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय भेजा जा चुका है। कार्य शुरू करने के लिए बजट की मंजूरी का इंतजार है।