- Hindi News
- दीपा, पिंकी संध्या को सर्वोत्तम माता का पुरस्कार
दीपा, पिंकी संध्या को सर्वोत्तम माता का पुरस्कार
बल्लभगढ़क्षेत्र की महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन खंड स्तर पर किया गया। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान पर दीपा, द्वितीय पिंकी संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। इन्हें सर्वोत्तम माता के पुरस्कार से नवाजा गया। परियोजना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी के अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया गया। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार, 750 500 रुपए की राशि दी जाती है। इसी प्रकार सर्कल स्तर पर 500 रुपए, 300 रुपए 200 रुपए का प्रथम, द्वितीय तृतीय नकद पुरस्कार दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में आठ सर्कलों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाली सर्वोत्तम माताओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया खंड स्तर पर विजयी माताओं में प्रथम स्थान पर भूदत्त कालोनी की दीपा रही। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर गौंछी निवासी पिंकी तीसरे स्थान पर संध्या रही। सर्कल स्तर पर विजयी माताओं में सीही सर्कल में प्रथम रीना, द्वितीय अनीता तृतीय संगीता रहीं। गुडग़ांव कैनाल सर्कल में प्रथम तनु, द्वितीय संध्या तृतीय किरण रही। भाटिया कालोनी सर्कल में प्रथम दीपा, द्वितीय गुरप्रीत तृतीय पूनम प|ी दीपक भूदत्त कालोनी रही। चौधरी ने बताया कि ऊंचा गांव सर्कल में प्रथम स्थान अन्नु, द्वितीय स्थान पर पूनम सीमा ने प्राप्त किया। सुभाष कालोनी सर्कल में पूजा प्रथम स्थान पर, निशा द्वितीय स्थान पर लता तृतीय स्थान पर रहीं। राजीव कालोनी सर्कल में चांदनी प्रथम, संगीता ने दूसरा ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया। गौंछी सर्कल में पिंकी ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। आजाद नगर सर्कल में प्रथम मीनाक्षी, द्वितीय ऊषा तृतीय नीतू रही। बल्लभगढ़ खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार में कमेटी के सदस्यों के तौर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बल्लभगढ़ डा. गजराज के अलावा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शीला, सावित्री, मीरा, पूनम तथा सुनीता भी उपस्थित थीं।
फरीदाबाद- सर्वोत्तम मां प्रतियोगिता की विजेता।