- Hindi News
- जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्वेटर और शू
जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्वेटर और शू
जनकल्याणसंस्था की ओर से ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय उच्च बाल विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर शू वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक विपुल गोयल ने बच्चों को ड्रेस वितरित की। उन्होंने कहा, इस तरह की सामाजिक संस्थाओं से देश का कमजोर वर्ग मजबूत हो रहा है। उन्होंने जन कल्याण संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इन संस्थाओं से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मजबूती मिलती है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एससी गुप्ता उपाध्यक्ष वीपी गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था अब तक लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं को वर्दी, कापी-किताबें स्वेटर एवं जूते आदि उपलब्ध करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जितनी जरूरी आज के समय में पढ़ाई है, उतना ही जरूरी खेल भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान पर कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री के इस अभियान को एक मिशन के रूप में लें। स्कूल के प्रधानाचार्य संस्था के अध्यक्ष एससी गुप्ता अन्य पदाधिकारियों ने विधायक गोयल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर एससी गुप्ता के अलावा वाइस प्रेसीडेंट वीपी गुप्ता, पीसी गांधी, पीके त्रिपाठी, संयुक्त सचिव आरएस खुराना, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम गुप्ता, ऑडिटर एसडी शर्मा प्रसार सचिव आरके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
फरीदाबाद- ओल्ड फरीदाबाद के सरकारी स्कूूल में जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देते विधायक विपुल गोयल।