पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किड्स कप: उद्घाटन मैच में डीएवी की 5 विकेट से जीत

किड्स कप: उद्घाटन मैच में डीएवी की 5 विकेट से जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-11स्थित कर्मवीर स्कूल मैदान पर अंडर-12 किड्स कप क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएवी एनएच-3 स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति दहिया ने टीमों का टॉस कराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। ज्योति दहिया ने कहा कि छोटे बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने का यह अच्छा प्रयास है। टूर्नामेंट आयोजक कर्मवीर स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र नागर ने कहा कि छोटे बच्चों के एंज्वॉय के लिए ही इस टूर्नामेंट को ऑर्गनाइज किया गया है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन 5 मैच हुए। उद्घाटन मैच में डीएवी एनएच-3 ने कर्मवीर स्कूल श्रद्धा हाउस को 5 विकेट से हराया। श्रद्धा हाउस ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य को डीएवी ने 9.2 ओवर में प्राप्त कर लिया। डीएवी के शुभम 14 रन देकर 3 विकेट लेने के चलते मैन ऑफ मैच चुने गए। दूसरे मैच में डीसी मॉडल स्कूल पर कर्मवीर क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में शौर्य हाउस ने शक्ति हाउस को 57 रन से हराया। जबकि चौथे मैच में कर्मवीर क्रिकेट अकादमी ने शक्ति हाउस को 91 रन से हराया। आखिरी मैच में डीसी मॉडल स्कूल ने शौर्य हाउस को हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा। इस मौके पर चैंप्स स्पोर्ट्स मैनेजमेंट डायरेक्टर संदीप गिल, प्रिंसिपल सतेन्द्र, प्रिंसिपल सुरजीत, प्रिंसिपल संगीता एवं स्टॉफ मौजूद था।

फरीदाबाद- क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ी अितथि के साथ।