पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेगा अश्वनी

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेगा अश्वनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणेमें आयोजित होने वाली नेशनल जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में जिले का छोरा अश्वनी भाग लेगा। उसका चयन 10मी. एयर राइफल ईवेंट के लिए किया गया है। इस ईवेंट में चयन होने वाला वह जिले से इकलौता खिलाड़ी है। अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचीं शूटर अनीसा, अन्नुराज श्वेता भी एयर पिस्टल में ही उपलब्धि हासिल कर सकी हैं। जबकि जिले से इसके अलावा दो खिलाड़ी रिया आदर्श 10मी. एयर पिस्टल में पुणे में आयोजित इस नेशनल के लिए चयनित किए गए हैं। यह चैंपियनशिप 12 से 24 दिसंबर तक होगी। अश्वनी ने स्टेट में 400 में से 363 और प्री-नेशनल में 400 में से 377.8 अंक निकाल नेशनल के लिए दावेदारी ठोकी। अश्वनी का कहना है कि वह नेशनल में पदक जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। अश्वनी के आदर्श शूटर अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग हैं। इसके अलावा वह डबल ट्रैप राइफल शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौर का फैन है।

अश्वनी