- Hindi News
- सेलिब्रिटी टी 20 मैच का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री करेंगे
सेलिब्रिटी टी-20 मैच का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री करेंगे
राजानाहर सिंह स्टेडियम में 14 दिसंबर को सेलिब्रिटी टी-20 एग्जीबिशन क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सुबह 10.30 बजे करेंगे। पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे।
विधायक एवं राजा नाहर सिंह स्टेडियम रिवाइवल कमेटी के अध्यक्ष विपुल गोयल के अनुसार वर्ष 2006 के बाद राजा नाहर सिंह स्टेडियम में कोई क्रिकेट मैच नहीं हुआ। फरीदाबाद में क्रिकेट का विकास एक प्रकार से रुक चुका है। फरीदाबाद में क्रिकेट को नई दिशा देने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नाहर सिंह स्टेडियम का पुनरुद्धार करने की दिशा में प्रथम सेलिब्रिटी टी-20 एग्जीबिशन क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है।
गोयल के अनुसार फरीदाबाद में टी-20 एग्जीबिशन क्रिकेट मैच आयोजित होने से खेल प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों का शुभारंभ होगा। इस मैच को लेकर फरीदाबाद की जनता में उल्लास है। 14 दिसंबर को राजा नाहर सिंह स्टेडियम में मुंबई हीरोज तथा भोजपुरी दबंग के बीच प्रथम सेलिब्रिटी टी-20 एग्जीबिशन क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है।