पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटने जा रहा था बच्ची की अस्मत, मां ने आकर बचाया

लूटने जा रहा था बच्ची की अस्मत, मां ने आकर बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंडकी एक कॉलोनी में एक महिला अगर समय पर नहीं पहुंचती तो उसकी नाबालिग बेटी की अस्मत लुट जाती। समय पर पहुंचकर मां ने अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। इतना ही नहीं महिला ने आरोपी को पकड़ा और उसको थप्पड़ मारकर काबू किया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कैसेहुई घटना

सूरजकुंडथाने में दर्ज कराए गए मामले में एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह डीएलएफ में नौकरी करती है। कंपनी से उनकी शाम करीब साढ़े पांच बजे छुट्टी हुई। वह करीब छह बजे अपने घर पर पहुंची। घर पर उनकी सात साल की बेटी अकेली थी। जब वह घर पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था और अंदर से जोर-जोर से रोने की आवाज रही थी। इतना ही नहीं अंदर खिड़की का भी पर्दा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद जोर लगाकर उन्होंने दरवाजे को खोल ही लिया। उन्होंने कमरे के अंदर देखा कि उनके मकान में किराए पर रहने वाला अशोक उनकी सात साल की बेटी के साथ तख्त पर लेटा हुआ है और बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अशोक को पकड़कर खींचा। इसके बाद उसकी पिटाई की।

शेषपेज 17पर







उन्होंनेअशोक को काबू कर बेटी से बात की। उनकी बेटी ने बताया कि अशोक अचानक उनके कमरे में घुस गया और उसको तख्त पर लिटा लिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर सूरजकुंड थाना पुलिस की तरफ से एक टीम पहुंची। बच्ची मां के बयान नोट किए गए। आरोपी को अरेस्ट कर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

भास्कर न्यूज . फरीदाबाद

बच्चीके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एडीजे देशराज चालिया की कोर्ट ने एक दोषी को 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। सूरजकुंड थाने में 7 जून 2014 को दर्ज कराए गए मामले में एक 10 साल की बच्ची ने शिकायत दी कि 7 जून को वह घर के बाहर एक बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी चुंगी नंबर दो, प्रहलादपुर का रहने वाला यूसुफ वहां गया। उसने उनसे कहा कि वह उनको सेंडल लाने के लिए 100 रुपए देगा। इसके बाद यूसुफ उसे साथ खेल रहे बच्चे को अपने साथ ले गया। वह दोनों को जंगल में ले गया। यूसुफ ने बच्ची के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। यह देख साथी बच्चा भागकर घर गय