सीएम फ्लाइंग का हुडा में छापा
सीएमके अफसरों कर्मचारियों को ऑफिस में समय पर पहुंचने के आदेश के बाद सीएम फ्लाइंग दस्ते ने मंगलवार को सेक्टर-12 हुडा दफ्तर में रेड की। रेड 9 बजकर 5 मिनट पर की गई थी। दस्ते ने सभी कार्यालयों से हाजिरी रजिस्टर को काबू किया और इनकी तुरंत फोटो कॉपी कराई। हालांकि दफ्तर में उस समय अधिकतर कर्मचारी उपस्थित थे लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी नदारद थे। इन सभी की सूची बना ली गई है। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई अभी तय नहीं की गई है। चंडीगढ़ से ही ऐसे कर्मचारियों की सूची हुडा प्रशासक के पास आएगी। इसके बाद इन पर कार्रवाई तय होगी।
हैरतमें पड़ गए कर्मचारी: सेक्टर-12हुडा दफ्तर में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर सभी कर्मचारी अपनी-अपनी सीट पर बैठने की तैयारी कर रहे थे तभी सीएम फ्लाइंग के चार सदस्य एकदम दफ्तरों में घुसे। इनको देख कर्मचारी हैरत में पड़ गए। किसी को समझ में नहीं रहा था कि यह टीम कौन है और कहां से आई है। सीएम फ्लाइंग ने तुरंत हाजिरी रजिस्टर काबू किए और दफ्तर में खाली सीट का भी निरीक्षण किया। जो लोग अपनी सीट पर बैठ गए थे, उन्होंने राहत की सांस ली। इसके अलावा जो कर्मचारी समय पर नहीं पहुुुंचे उनकी जान सांसत में है।
अब शायद नहीं होंगे लेट
सीएमफ्लाइंग के जाने के बाद कर्मचारियों में कानाफूसी शुरू हो गई। कर्मचारी आपस में खट्टर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि अब तो समय पर आना ही होगा। इसलिए संभावना है कि अब कर्मचारी हुडा दफ्तर में सुबह 9 बजे हाजिरी लगा देंगे।
^यह अच्छी बात है। मैंने खुद ही अपने कर्मचारियों को समय पर आने के लिए आदेश दिए हुए हैं। सभी कर्मचारी समय पर दफ्तर जाते हैं। जो कर्मचारी समय पर नहीं आता, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। सीएम फ्लाइंग ने भी अपना काम किया है। कर्मचारियों की समय को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीसीमीणा, हुडाप्रशासक