- Hindi News
- दुर्गा बिल्डर में होगी तोड़फोड़ मुनादी से दी जानकारी, हंगामा
दुर्गा बिल्डर में होगी तोड़फोड़ मुनादी से दी जानकारी, हंगामा
दुर्गाबिल्डर के एरिया में तोड़फोड़ करने के लिए मंगलवार को कराई गई मुनादी का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोग हंगामा करने लगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के जेई अन्य कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बावजूद कर्मचारी भी अड़ गए और मुनादी पूरे इलाके में करा दी। मुनादी के समय भी हंगामा करने वाले लोग साथ चलते रहे। इस दौरान भारी पुलिसबल को बुला लिया गया। इसके बाद डीटीपी रेणुका सिंह ने दूरभाष से स्थानीय लोगों से बात की और उनको समझाया। तब लोग कुछ शांत हुए। डीटीपी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि तोडफ़ोड़ के दौरान किसी जान माल की कोई हानि हो। लोग मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाए। इस कारण लोगों को कई बार मौके दिए जा रहे हैं।
कभीभी हो सकती है तोड़फोड़: दुर्गाबिल्डर की कॉलोनियों में तोड़फोड़ अब काफी नजदीक गई है। हालांकि किसी भी विरोध से बचने के लिए सही तारीख का खुलासा नहीं किया जा रहा है लेकिन संभावना है कि इसी सप्ताह तोड़फोड़ हो सकती है। डिपार्टमेंट की तरफ से इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिसबल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से बात चल रही है। यहां पहले से ही धारा 144 लागू हो चुकी है।
असामाजिकतत्वों की जांच
डीटीपीने बताया कि इस बार दंगा फैलाने और बढ़ाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। जो लोग वहां लोगों को उकसा रहे हैं, उनके बारे में भी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। याद रहे कि 20 जुलाई को हुई तोड़फोड़ में भी कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां हंगामा किया था। इस कारण पुलिस डीटीपी इस बार पूरी तैयारी कर मैदान में उतारना चाहते हैं।
सामान निकालने के लिए दिया जा रहा है समय
20नवंबर 2014 को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरेक्टर अनुराग रस्तोगी सेक्टर-12 आए थे। उन्होंने शिव इन्क्लेव दीपावली इन्क्लेव के लोगो को स्पष्ट किया था कि अब जल्द दुर्गा बिल्डर में मौजूद अवैध निर्माणों का सफाया होगा। इसलिए अवैध निर्माणों में रह रहे लोगों को मकान खाली करने के आदेश दिए गए थे। डायरेक्टर ने स्पष्ट किया था कि यहां कॉलोनियों में बसे लोग अपने प्लॉट से संबंधित दस्तावेज पेश करें, अन्यथा वहां तोड़फोड़़