- Hindi News
- हुडा में आज से आधे घंटे में नक्शे की मंजूरी
हुडा में आज से आधे घंटे में नक्शे की मंजूरी
फरीदाबाद | हुडामें मकान आदि का नक्शा पास करने के लिए लोगों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उनका हाथों हाथ नक्शा पास कराने की हुडा में व्यवस्था हो गई है। सोमवार से हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की वेबसाइट पर ऑनलाइन नक्शा पास करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। ऑनलाइन नक्शा अपलोड करने के मात्र आधे घंटे बाद ही नक्शे को मंजूरी मिल जाएगी। अगर तय डिजाइन के मुताबिक नक्शा नहीं होगा तो साफ्टवेयर नक्शा पास नहीं करेगा। नक्शा सही है तो आनलाइन ही मंजूरी मिल जाएगी।