- Hindi News
- दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग प्रतियोगिता 18 से
दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग प्रतियोगिता 18 से
पलवल | पलवलमें रॉयल शूटिंग एकेडमी के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह 18 19 सितंबर को होगी। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं अकेडमी के निदेशक शांतनु ठाकुर के अनुसार प्रतियोगिता में फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुडग़ांव के करीब 300 निशानेबाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 23 24 सितंबर को दिल्ली में होने वाली हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगे।