पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होडल | दैनिकयात्री संघ ने सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के फरीदाबाद स्थित दफ्तर पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ का नेतृत्व सत्यवान शर्मा कर रहे थे। ज्ञापन में कहा गया है कि होडल उसके आसपास कई गांवों के हजारों यात्री रोज दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा अन्य स्थानों के लिए आते-जाते हैं, लेकिन यहां से यात्रियों के लिए ईएमयू पैसेंजर के अलावा कोई भी एक्सप्रेस गाड़ी नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि दैनिक यात्रियों ने तत्कालीन सांसद अवतार सिंह भड़ाना के समक्ष भी इस मांग को रखा था, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब दैनिक यात्रियों ने अपनी इस मांग को गुर्जर के समक्ष रखा है। यात्री राहुल, गिर्राज, दयाचंद, प्रदीप, भगत सिंह रावत, अखिलेश, वीर सिंह, शशीभूषण, रामकुमार, टीनू, वेदपाल, लक्ष्मण आदि ने मांग की है कि होडल रेलवे स्टेशन पर बांबे जनता, महाकौशल, मालवा, मेवाड़ एक्सप्रेस के अलावा पलवल तक आने वाली ईएमयू को कोसी मथुरा तक बढ़ाया जाए।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपते दैनिक यात्री संघ के सदस्य।