पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली घोटाले में लगाया भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप, एसई को ज्ञापन

िबजली घोटाले में लगाया भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप, एसई को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िबजली घोटाले में लगाया भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप, एसई को ज्ञापन

फरीदाबाद | बिजलीनिगम में पकड़े गए घोटालों में भेदभावपूर्ण कार्रवाई को लेकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने एसई मुकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में चल रहे घोटालों में अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण विभागीय शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में निष्पक्षतापूर्ण कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सचिव लज्जाराम, शब्बीर अहमद ने बताया कि पिछले दिनों भेदभावपूर्ण कार्रवाई का उदाहरण देखने को मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑडिट अकाउंटेंट एमआर झाम की अधीक्षण अभियंता द्वारा झूठी तथ्यहीन रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को पेश किए जाने के कारण उनका बिना किसी जांच-पड़ताल के निलंबन कर दिया गया। इसी प्रकार पिलर बॉक्स चेकों के घोटालों में निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया। इसमें उच्च अधिकारियों की मिलीभगत साबित हुई। जान-बूझकर इसमें से कुछ दोषियों को बचाया भी गया। घोटालों की सही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को पेश नहीं की गई। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। जिससे मामले में सही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और गलत को बख्शा जाए। इस दौरान सर्कल सचिव लज्जाराम, शब्बीर अहमद यूनिट सचिव, रामभरोसे, अशोक कुमार प्रधान, सतपाल नरवत, परमाल सिंह प्रधान मौजूद थे।