बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजे टेंट
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजे टेंट
फरीदाबाद | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सर्वांचल सेवा संस्था ने रेडक्राॅस के माध्यम से 300 टेंट भेजे हैं। ये सभी टेंट रेडक्राॅस सचिव डीआर शर्मा को दिए गए। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अंगद चौरसिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए सभी आगे रहे हैं। इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाने का बीड़ा उठाया है। सभी ने मिलकर 300 टेंट खरीदे और जम्मू भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्था अन्य राहत सामग्री भी जम्मू कश्मीर के लिए रवाना करेगी। इसके लिए संस्था के पदाधिकारी सदस्य विचार-विमर्श कर रहे हैं। चौरसिया ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में होने वाली प्राकृतिक आपदा में हम सभी को अपना सहयोग करना चाहिए, ताकि देश में एकजुटता बनी रहे। ऐसी दुख की घड़ी में सभी एकजुट होकर उन लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने अन्य सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से भी आग्रह किया है कि वे इस प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्हें अधिक से अधिक राहत सामग्री भेजें। इस मौके पर प्रमुख लोगों में मोहन गिरी, राजाराम, रामप्रीत, रधवर दयाल, बिंद्रा पांडे, ब्रहमानंद यादव, भोला, प्रदीप मुदगिल, दीपक, अध्या, राजेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।