पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली से ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश

रैली से ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितजवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राध्यापकों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी छात्रों की दी। सामान्य ज्ञान रोड सेफ्टी पर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने सड़क नियमों की पालना का संदेश दिया। इसका आयोजन डा. जेएस राणा ने किया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के बच्चों को प्राचार्य डीके शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इसमें यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया गया। इस मौके पर डा. एसपी सिंह, प्रो. राजपाल सिंह, डा. सुखबीर सिंह, डा. सुशील वर्मा ने सड़क सुरक्षा पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।